शुरुआत कैसे करें

खरीदने के लिए ईमेल पता देना ज़रूरी है?

शुरुआत कैसे करें

नहीं। चेकआउट पर वह ख़ाना खाली छोड़ा जा सकता है, और खरीदारी उसके बिना भी पूरी हो जाती है।

एक बात भुगतान से पहले जान लेना ठीक है: पता न देने पर अगला खुलने वाला ऑर्डर पेज ही आपके QR कोड की एकमात्र कॉपी है। उससे ऑर्डर नंबर सहेज लें।

पता देने पर QR कोड और रसीद ईमेल पर भी आ जाते हैं, तो उसी eSIM तक पहुँचने का दूसरा रास्ता भी रहता है।

दोनों खो जाएँ तो भी बात बन जाती है। सहायता टीम आपकी eSIM ऑर्डर नंबर से ढूँढ़ सकती है, या इंस्टॉल हो जाने के बाद ICCID के आख़िरी चार अंकों से।

मिलते-जुलते सवाल

मैंने QR कोड वाला पेज बंद कर दिया। मेरी eSIM गई?

नहीं। eSIM मौजूद है और आपकी है। जो गया है वह उस तक पहुँचने का छोटा रास्ता है।

ईमेल पता दिया हो तो वही जानकारी आपके इनबॉक्स में है। न दिया हो तो ढूँढ़ने वाला पेज खोलें और ऑर्डर नंबर भरें।

ऑर्डर नंबर भी खो गया हो तो हमें लिखें। सहायता टीम eSIM इंस्टॉल हो जाने के बाद उसके ICCID के आख़िरी चार अंकों से, या भुगतान से उसे ढूँढ़ सकती है।

अलग पेज पर खोलें

अपना ऑर्डर दोबारा कैसे ढूँढें?

ढूँढ़ने वाला पेज खोलें और ऑर्डर नंबर भरें, साथ में ICCID के आख़िरी चार अंक या वह ईमेल पता जिस पर रसीद गई थी।

इससे ऑर्डर खुल जाता है: इंस्टॉल की जानकारी, प्लान पर क्या बचा है, रसीद और रिफ़ंड का फ़ॉर्म। न खाता, न पासवर्ड।

खरीदते वक्त Apple या Google से साइन इन किया हो, तो आपके ऑर्डर आपके खाते में भी इकट्ठे रहते हैं — किसी भी डिवाइस पर, जहाँ आप साइन इन करें।

अलग पेज पर खोलें

मेरी रसीद कहाँ है?

आपके ऑर्डर पेज पर, ऑर्डर के साथ ही। चेकआउट पर ईमेल पता दिया हो तो वह वहाँ भी भेजी गई थी।

पते के बिना खरीदा हो, तो रसीद ऑर्डर पेज पर ही रहती है। उसे ऑर्डर नंबर से दोबारा ढूँढ़ लें।

रसीद पर प्लान और चुकाई गई रकम होती है। उस पर कार्ड नंबर नहीं होता, क्योंकि हम उसे कभी रखते ही नहीं।

अलग पेज पर खोलें

“शुरुआत कैसे करें” पर वापस जाएँ

मदद के सभी विषय

जो जवाब आप ढूँढ रहे थे, वह नहीं मिला?

हमसे पूछिए — जवाब कोई इंसान देता है, आम तौर पर एक कार्यदिवस के भीतर।