Lempart Flex उपयोग के नियम
प्लान आपके अपने निजी इस्तेमाल के लिए हैं, एक ही फ़ोन पर। कृपया ये न करें:
• प्लान को दोबारा बेचना, किराए पर देना या साझा करना, या उससे दूसरों को कोई सेवा देना;
• प्लान का इस्तेमाल किसी ग़ैरक़ानूनी काम, स्पैम भेजने, या नेटवर्क व डिवाइस पर हमला करने में करना;
• एक फ़ोन के सामान्य इस्तेमाल से ज़्यादा ऑटोमेटेड या मशीन-टू-मशीन ट्रैफ़िक चलाना, जब तक प्लान में इसकी इजाज़त न लिखी हो;
• फ़ेयर-यूज़ सीमा, स्पीड सीमा या कवरेज इलाक़े को चकमा देने की कोशिश करना।
हॉटस्पॉट (पर्सनल हॉटस्पॉट) वहाँ चलता है जहाँ प्लान में लिखा हो; कुछ नेटवर्क इस पर रोक लगाते हैं। फ़ेयर-यूज़ की सीमा और घटी हुई स्पीड हर प्लान में लिखी होती है।
अगर प्लान इन नियमों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल हुआ, तो हम उसे रोक या बंद कर सकते हैं — जिन नेटवर्कों के साथ हम काम करते हैं, उनकी यही शर्त है। संपर्क: support@lempart.app।